फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ayodhya

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल

Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
औरैया। अयोध्या मुद्दे पर फैसले को लेकर हर स्थिति से निपटने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था रही। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। जिला व पुलिस प्रशासन शुक्रवार की रात से ही चौकन्ना रहा। शनिवार को सुबह होते-होते शहर में निर्धारित 14 प्वाइंटों पर फोर्स मुस्तैदी से डटी दिखी। यूपी डायल 100 पुलिस के सिपाही भी बाइकों पर फर्राटा भरते दिखे। दिन भर लोगों के कानों में हूटर की आवाज गूंजती रही। सुबह से शुरू हुई चौकसी रात भर जारी रही। डीएम व एसपी, एएसपी, एडीएम समेत पूरा जिला प्रशासन पल-पल की जानकारी लेने में जुटा रहा।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से शहर में 14 प्वाइंट बनाए गए थे। इन 14 प्वाइंटों में कस्बा खानपुर, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा, जमालशाह तिराहा, सुभाष चौराहा, संजय गेट, तकिया तिराहा, गुरुहाई संकट मोचन मंदिर के पास, बघाकटरा, ग्राम ताल्हेपुर, दयालपुर चौराहा, तहसील तिराहा, नरायनपुर डाकघर के पास व ब्लॉक गेट रहा। यहां प्रत्येक प्वाइंट पर हर स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम के साथ पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित, एडीएम रेखा एस चौहान, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला, तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी के अलावा टीएसआई अंकित शर्मा लगातार शहर में भ्रमण करते रहे। टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में कानपुर रोड, इटावा रोड, दिबियापुर रोड के अलावा कस्बा खानपुर में गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पूरे जिले को दस सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके लिए 32 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर में ड्रोन कैमरे के माध्यम से छह घरों की छतों पर ईट-पत्थर रखे पाए गए। उनको तत्काल हटावाया गया व संबंधित गृहस्वामी को नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed