फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ayana-Lakshmanpur road will be repaired with Rs 28.60 lakh.

Auraiya News: 28.60 लाख से दुरुस्त होगा अयाना-लक्ष्मनपुर मार्ग

Wed, 11 Mar 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ayana-Lakshmanpur road will be repaired with Rs 28.60 lakh.
औरैया। जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने की कवायद के तहत अयाना से लक्ष्मनपुर वाया लालपुर मार्ग की जर्जर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए 28.60 लाख रुपये की लागत से प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य आवंटित होने के बाद ठेकेदार को दो माह के भीतर सड़क दुरुस्त करनी होगी।

यह मार्ग पिछले काफी समय से खराब हालत में है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी सफर जोखिम भरा हो गया है। इसे अयाना-लक्ष्मनपुर मार्ग क्षेत्र के कई गांवों की जीवनरेखा माना जाता है। इस सड़क से अयाना, लालपुर, लक्ष्मनपुर, भिखरा, बरौली, नगला हरनाम, नगला बंजारा समेत आसपास के कई छोटे गांव जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लगभग 12 हजार की आबादी का रोजाना आवागमन इसी सड़क से होता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन असंतुलित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed