फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   awas and swanidhi patra get certificate

सीएम के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में लाभांवित हुए लाभार्थी

Mon, 30 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
awas and swanidhi patra get certificate
औरैया। हाउसिंग फॉर ऑल के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम के तहत सोमवार को नगर पालिका इंटर कालेज में मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजना के 20 पात्रों को लाभान्वित किया गया। इससे पहले सीएम की बात भी ऑनलाइन सुनी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक कई जनपदों के लाभार्थियों से बात की। हालांकि औरैया के लाभार्थियों को सीएम से बात का अवसर नहीं मिला। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 और पीएम स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया। प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापार को बढ़ाने के लिए ऋण राशि का समय से भुगतान करें। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रुपये मांगता है, तो उसकी शिकायत करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक अच्छी सरकार ही अच्छी योजनाएं ला सकती है। इस मौके पर पालिका ईओ बलवीर सिंह, जेई पीपी सिंह, पीओ डूडा, सभासद विवेक कुमार, शिवपाल सिंह भदौरिया, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed