{"_id":"8be9862536ae25f5f361223a6e94fdb7","slug":"awareness-rally-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता इंटर कालेज अजीतमल में मंगलवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जनजागरण रैली निकालकर ग्रामीण जनता को नशा मुक्त, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत, वृद्ध सेवा एवं सर्वशिक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया।
शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय व ग्राम चकसत्तापुर प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमाें से छात्र-छात्राओं को विशेष जानकारी हासिल करने का मौका मिलता है, जो जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा देवी ने बताया कि शिविर के दौरान सभी छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापाें से समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। वही प्रत्येक दिन आवंटित कार्य को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण कर अनुशासन में रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर दुबे ने किया। इस मौके पर भूप सिंह, श्रीमती वसुंधरा पाल, रचना सिंह, होशियार सिंह राजपूत, शिवेंद्र प्रताप सिंह, नवीन तिवारी, प्रदीप तिवारी, मदन दीक्षित, रामवीर यादव व अजय वर्मा आदि मौजूद रहे ।