{"_id":"637e6b5d93513324961c4744","slug":"awareness-drive-auraiya-news-knp72990297","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में जाकर है समझाना, ट्रैक्टर पर सवारी को नहीं बिठाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में जाकर है समझाना, ट्रैक्टर पर सवारी को नहीं बिठाना
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में यातायात माह के अंतर्गत जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन की सीख दी गई। साथ ही ग्रामीणों से ट्रैक्टर, लोडर आदि पर सवारियां न बैठाने की अपील की गई।
बुधवार को यातायात पुलिस ने वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। वैदिक टेक्निकल कॉलेज में अभियान के दौरान टीएसआई दिनेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.संतोष कुमार शुक्ला, सुयश शुक्ला, प्रबंधक जितेंद्र सिंह के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
राजकीय बालिका इंटर कालेज में यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने छात्राओं को यातायात नियम लिखे पर्चे बांटे। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
कहा कि घर पहुंचकर परिजनों को भी बताएं कि ट्रैक्टर, लोडर आदि माल वाहक वाहनों पर सवारी न बैठाएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य
शांति कुमारी यादव, प्रवक्ता अनुपमा, मीना यादव, डॉ.रमा बाजपेई, दीपिका तिवारी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
अछल्दा। कस्बा स्थित लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल स्कूल में यातायात पुलिस ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बच्चों ने पुलिस ने सवाल भी पूछे। यातायात निरीक्षक कुलदीप राजपूत ने बताया कि नियमों की जानकारी न होने से सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। हादसों में सर्वाधिक युवा पीढ़ी शामिल है। यातायात नियमों की जानकारी रखने के साथ उनका पालन करें तो हादसों पर अंकुश लग सकता है।
इस दौरान बच्चों ने पुलिस कर्मियों से सड़क सुरक्षा के संकेतों व अन्य बिंदुओं पर सवाल भी पूछे। यातायात सिपाही सूरज पाल ने बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सड़क सुरक्षा का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता, प्रदीप कुमार, नेहा, जानवी व महिला सिपाही प्रतिमा अवस्थी आदि मौजूद रहे।