{"_id":"279a3837e668f1beb1812fd1ab3a37e3","slug":"auto-parts-store-put-a-dent-in-the-millions-of-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पार्टस दुकान में सेंध लगा लाखों का माल चुराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पार्टस दुकान में सेंध लगा लाखों का माल चुराया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के हाइवे रोड जनेतपुर के समीप चोरों ने आटो पार्टस की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह दुकान मालिक ने नगदी व सामान गायब देखा तो वह दंग रह गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना के संबंध में तहरीर ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तिलक नगर निवासी ब्रजेश विश्नोई की आटो पार्टस की दुकान हाइवे रोड ग्राम जनेतपुर के समीप है। रोज की भांति बुधवार रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान के पीछे टीनशेड में सेंध लगा दी और दुकान में रखा आटो पार्टस का सामान चोरी कर लिया। वहीं एजेंट को देने के लिए दुकान में रखे 37 हजार रुपये भी चोरों ने चुरा लिए।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पहुंचा तो सामान गायब देखा तो वह सन्न रह गया। दुकानदार ब्रजेश विश्नोई ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से 37 हजार रुपये नगद व पीतल के बुश, ग्रीस व अन्य आटो पार्टस का सामान चुरा दिया है। बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली है।