{"_id":"6106e0aa8ebc3e84373e158d","slug":"auto-driver-deadbody-found-auraiya-news-knp6437477177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मां मंगला काली चौराहे के निकट सर्विस रोड पर रविवार सुबह ऑटो में फंदा कसा चालक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला दयालपुर निवासी रोहित राजपूत (25) किराये पर ऑटो चलाता था। रविवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने मां मंगलाकाली चौराहे के निकट कानपुर की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर ऑटो में लोहे की रॉड से रस्सी से कसा चालक का शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की।
परिजनों ने रोहित की हत्या कर शव को ऑटो में डालने की आशंका जताई है। गर्भवती लक्ष्मी ने बताया कि पति रोहित शनिवार दोपहर घर आया था। ऑटो का किराया देने के लिए उससे 200 रुपये लेकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। मृतक के तीन पुत्रियां अंशिका (5), आराध्या (4) व प्रांशी (1) है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। फोरेंसिक टीम बुलाकर सैंपल जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।