{"_id":"62eabd85724bbc122216cb12","slug":"auraiya-youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-auraiya-news-knp711060155","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-03एयूआरपी-24- रेलवे ट्रैक किनारे घटना स्थल का निरीक्षण करती दिबियापुर पुलिस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। मालगाड़ी की चपेट में आकर सेहुद निवासी युवक की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक बाजार आने की बात कहकर घर से निकला था।
रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे की जानकारी पर उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी फोर्स के साथ पहुंचे। पास में ही युवक का मोबाइल क्षतिग्रस्त मिला। सिम दूसरे मोबाइल में डालकर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो शव की शिनाख्त आशीष बाल्मीकि (20) पुत्र बबलू निवासी सेहुद के रूप में हुई।
पिता बबलू ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे आशीष घर से दिबियापुर के लिए निकला था। बाद में एक बार परिजनों की उससे बात भी हुई थी। तब उसने जल्द ही घर पहुंचने की बात बताई थी।
विज्ञापन
हालांकि वह यह नहीं बता सके कि रेलवे लाइन पार करके आशीष कहां जा रहा था। बताया कि अंशुल की पांच माह पूर्व जालौन जिला के गांव पहाड़पुरा निवासी रानी से शादी हुई थी। सावन के त्योहार के कारण मंगलवार को ही रानी मायके गई थी।
घटना की सूचना पर पत्नी रानी एवं उसके ससुराल वाले भी पहुंच गए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।