फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Youth beat two people including Asha worker

औरैया: युवक ने आशा कार्यकर्ता समेत दो लोगों को पीटा

Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Youth beat two people including Asha worker
जानकारी देतीं सुधा एवं देवर जयवीर सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के बरमूपुर में एक युवक द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने घायल आशा कार्यकर्ता व उसके देवर का दिबियापुर सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरमूपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक घर के अंदर लगे नल को तोड़ता दिखाई पड़ रहा है। महिला ने विरोध किया तो युवक ने पीटा और बाल पकड़कर कई फुट ऊंचे चबूतरे पर फेंक दिया। तभी एक महिला और आई और उसने बीचबचाव की कोशिश की। इसके बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर दोनों महिलाओं पर टूट पड़े।
विज्ञापन

महिला को बचाने के लिए देवर आया तो उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया। वीडियो एक छोटी बालिका रोते हुए बना रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में आशा कार्यकर्ता सुधा देवी पत्नी डील सिंह निवासी बरमूपुर ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम वह घर में सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गांव के एक युवक ने उस पर और परिवार की महिला रीना देवी पर हमला बोल दिया। देवर जयवीर सिंह पुत्र रामप्रसाद बचाने आया तो सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि युवक और उसके साथियों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपी युवक ने घर में लगा नल एवं सबमर्सिबल पंप भी तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed