{"_id":"5da8b8e98ebc3e0159665bf0","slug":"auraiya-won-bronze-medel-defete-hariyana-ncr-auraiya-news-knp5203839118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा एनसीआर को हरा औरैया टीम ने जीता ब्राउन मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा एनसीआर को हरा औरैया टीम ने जीता ब्राउन मैडल
विज्ञापन
औरैया। मथुरा में आयोजित बेस्ट आफ नेशनल स्पोर्ट्स गेम 2019 में औरैया टीम ने हरियाणा एनसीआर टीम को हराकर ब्रांज मैडल जीत लिया। यह पदक जीतकर औरैया पहुंची टीम के खिलाड़ियों का शहरवासियों ने स्वागत किया।
जिले की प्रतिभाओं को निखारने के दिनों दिन प्रयास हो रहे हैं। कोच सचिन सिंह और मोहित सिंह के नेतृत्व में औरैया की कबड्डी टीम ने बेस्ट आफ नेशनल स्पोर्ट्स गेम 2019 में प्रतिभाग किया। टीम में विकास पाल, रिषित कुमार, अंश कुमार, गौरव, ध्रुव दुबे, रजत कुमार, षिवांश दुबे आदि मौजूद रहे। कोच मोहित परमार ने बताया कि मथुरा स्थित एसएसबी जूनियर हाईस्कूल में बेस्ट आफ नेशनल स्पोर्ट्स गेम 2019 का आयोजन किया गया, इसमें कई राज्यों की टीमों में हिस्सा लिया। कबड्डी में औरैया की टीम ने हरियाणा एनसीआर टीम को तीन प्वाइंट से हराकर कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान सुनिश्चित किया।
पदक जीतकर लौटी टीम का तिलक स्टेडियम में खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों ने बताया कि शीघ्र ही वह राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे।