फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Women protested against Aseem Arun during public relations regarding unpaved road.

Auraiya: मंत्री असीम अरुण का विरोध, महिलाओं ने सुनाई खरी खोटी, कहा- कच्ची सड़क विकास के वादों की खोल रही पोल

Sat, 13 Apr 2024 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:32 AM IST
सार

Auraiya News: चौपाल में वह कुछ बोल पाते इससे पहले ही कुछ महिलाओं ने चिल्लाते हुए गांव की कच्ची सड़क को लेकर नाराजगी जताना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Auraiya: Women protested against Aseem Arun during public relations regarding unpaved road.
ग्रामीण महिलाओं में रोष - फोटो : अमर उजाला/video grab

विस्तार

कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में समाज कल्याण मंत्री शुक्रवार को गांव सिरयावा में जनसंपर्क व चौपाल करने पहुंचे थे। चौपाल में वह कुछ बोल पाते इससे पहले ही कुछ महिलाओं ने चिल्लाते हुए गांव की कच्ची सड़क को लेकर नाराजगी जताना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

मंत्री की बीच सभा में किरकिरी होती देख भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने मोर्चा संभाला। डैमेज कंट्रोल करते हुए महिलाओं को पहले समझाया। इसके बाद जनसभा में उनकी समस्या सुनते हुए आश्वसान भी दिया। गांव सिरयावा में कच्ची सड़क को लेकर कुछ महिलाओं ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से नाराजगी जताई।

विज्ञापन

पहले जहां घर-घर जाकर मंत्री ने लोगों को चौपाल में आने के लिए कहा। वहीं संबोधन के दौरान महिलाओं ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। महिलाएं चिल्लाते हुए कह रही थी कि मंत्रीजी तमाम दावे कर रहे हैं। सांसद पांच साल बने रहे लेकिन गांव की कच्ची सड़क पक्की नहीं हो सकी। कच्ची सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। 

भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने संभाला मोर्चा
नाराजगी जता रहीं महिलाओं के आगे मंत्री असीम अरुण चुप हो गए। इस पर भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने मोर्चा संभाला। माइक से बोलते हुए महिलाओं से कहा कि नाराजगी जताना आपका अधिकार है। आए हुए अतिथि के साथ क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है। आप अपनी समस्या रखिए सुना जाएगा। अतिथि को बोलने का मौका दें।

विज्ञापन



वायरल वीडियो से राजनीतिक सरगर्मी तेज
आपकी बेटी हूं आप मार भी सकते हैं। नाराजगी जता रही महिलाओं को करीब लाते हुए रिया शाक्य उन्हें चौपाल में ले गईं। इसके बाद मामला शांत हुआ। आश्वासन दिया गया। मामले को लेकर वायरल हुए वीडियो से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed