फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya,tol plaza

टोल टैक्स में हुई पांच प्रतिशत राजस्व में बढ़ोतरी

Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
auraiya,tol plaza
औरैया। केंद्र सरकार के आदेश के बाद बढ़े टोल टैक्स से अजीतमल स्थित अनंतराम टोल प्लाजा की कमाई में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश एनएचएआई ने 31 मार्च की आधी रात से प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। अनंतराम टोल प्लाजा के सह महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि 31 मार्च से अभी तक राजस्व में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, वाहनों के टोल से बचने के लिए रास्ता बदलने की बात पर उन्होंने कहा कि जो लोग आसपास के क्षेत्र के हैं। उन्हें ही गांव के अंदर के रास्ते पता हैं, वहीं लोग टोल टैक्स देने से बचने के लिए गांव के अंदर की सड़कों से आवागमन कर रहे हैं। इससे टोल के राजस्व में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वर्तमान स्थिति पर नजर डाले तो लगभग 37 लाख रुपये प्रतिदिन राजस्व की वसूली हो जाती है। वहीं 31 मार्च के पहले लगभग 35 लाख रुपये की आमदनी होती थी।
उन्होंने बताया कि नई दर में 20 किमी के परिधि के जो निवासी है तथा उनका वाहन कामर्शियल नहीं
है उनका 315 रुपये का मासिक पास बनाया जा रहा है। इसमें वह पूरे महीने आवागमन कर सकेंगे। वहीं जिनका वाहन कामर्शियल है और जिले में उनका पंजीकरण के साथ राज्य का परमिट है तो उन्हें टोल टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा जिले के लोग इस सेवा का तत्काल प्रभाव से लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

टोल टैक्स शुल्क
लाइट कामर्शियल व्हीकल या मिनी बस 160
कार 100
बस ट्रक 340
छोटे कामर्शियल वाहन 370
बड़े कामर्शियल वाहन 530
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed