{"_id":"62cb1b7fda26eb0aee273e7e","slug":"auraiya-three-tractors-and-one-machine-seized-in-illegal-mining-auraiya-news-knp706880461","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर व एक मशीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर व एक मशीन सीज
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में मिट्टी खुदाई करने वाली ट्रैक्टर मशीन । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध खनन कर रही एक हाइड्रोलिक मशीन व तीन ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर सीज कर दीं।
शनिवार रात थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर पसईपुर में भट्ठे के पास में एक विवादित खेत पर खनन माफिया द्वारा ट्रैक्टर में लगी हाइड्रोलिक मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। आए दिन मिट्टी खनन से परेशान ग्रामीणों ने रात में ही फफूंद थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस देख खनन कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर-ट्राली और मिट्टी खोदने वाली ट्रैक्टर मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
फफूंद थाने के केशमपुर पसईपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी मां विमला देवी के नाम तुलसी ईंट उद्योग के पास जमीन है। शनिवार शाम कुछ दबंग लोग अवैध खनन कर काफी मात्रा में मिट्टी खोद ले गए। जानकारी पर पुलिस की मदद से मौके से तीन टै्रक्टर व एक मिट्टी खुदाई ट्रैक्टर मशीन को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि बिना अनुमति के उसके खेत से मिट्टी खोदी गई। इसे लेकर उसने पुलिस को तहरीर दी पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर टहला रही है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। फफूंद थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान सिर्फ एक ट्राली मिट्टी उठाया जाना पाया गया था। इसमें ज्यादा मिट्टी खोदे जाने का आरोप गलत है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)

थाना परिसर में खड़े अवैध मिट्टी खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : AURAIYA