फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Teachers sent to Gapchariapur, open school lock

औरैया : गपचरियापुर भेजे गए शिक्षक, खुला स्कूल का ताला

Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Teachers sent to Gapchariapur, open school lock
फोटो-03एयूआरपी-05- स्कूल के कमरों को देखते शिक्षक बाबूराम। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। डेढ़ माह से बंद चल रहे गपचरियापुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल का बुधवार को ताला खुल गया। सबहद के स्कूल से पहुंचे शिक्षक ने साफ सफाई कराई। साथ ही गांव के लोगों से संपर्क कर बच्चों का दाखिला कराने के लिए कहा। उधर, बीएसए ने स्कूल न खुलने और लापरवाही पर डीएम को आख्या भेजने के साथ बीईओ और शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बिधूना ब्लाक के गपचरियापुर का पूर्व माध्यमिक विद्यालय 20 जून के बाद से बंद चल रहा था। यहां पर तैनात शिक्षक अरविंद कुमार मार्च 2022 से बीमार होने के कारण अवकाश पर हैं। इससे पहले सबहद के एक शिक्षक को तैनात कर स्कूल खोलने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन विभाग से स्पष्ट आदेश न मिलने पर उन्होंने भी आना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से स्कूल बंद था और गांव के बच्चों का दाखिला भी नहीं हो सका। दो अगस्त के अंक में स्कूल बंद रहने की खबर प्रकाशित करने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर ली गई। बीएसए ने स्कूल बंद रहने, बच्चों का दाखिला न होने, डीबीटी कार्य आदि के संबंध में रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी है। साथ ही बीईओ बिधूना व शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह से स्कूल बंद रहने की जानकारी ब्लाक संसाधन केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से लेकर बीईओ ने बीएसए को नहीं दी। इतना ही नहीं स्कूल के निरीक्षण रिपोर्ट में भी स्कूल के खुलने व बंद रहने के संबंध में कोई जानकारी नहीं भेजी गई। शिक्षण कार्य को लेकर की गई लापरवाही पर डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने लापरवाह लोगों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

बुधवार को स्कूल खोलने के लिए सबहद के शिक्षक बाबूराम को संबद्ध किया गया है। इससे पहले मंगलवार को अनुदेशक विवेक को तैनात किया गया है। ये लोग नियमित स्कूल खोलेंगे। स्कूल की साफ-सफाई कराने के साथ ही गांव में अभिभावकों से संपर्क कर दाखिला कराएंगे। खुद भी गांव जाकर लोगों को प्रवेश कराने के लिए जागरूक करेंगे। लापरवाही को लेकर जांच की जा रही दोषियों पर विभागीय कार्रवाई होगी। -विपिन कुमार तिवारी, बीएसए।

फोटो-03एयूआरपी-06- दो अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

फोटो-03एयूआरपी-06- दो अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed