फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Pistol recovered during checking from wife who came to meet husband on court appearance

औरैया: कोर्ट में पेशी पर पति से मिलने पहुंची पत्नी से चेकिंग के दौरान पिस्टल बरामद, एएसपी ने पुलिस को दी शाबासी

Wed, 27 Oct 2021 10:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Oct 2021 10:47 PM IST
सार

इटावा जेल में निरुद्ध आरोपी ब्रजेंद्र कुमार मंगलवार को औरैया न्यायालय पेशी पर आया था। जहां उससे मिलने आई उसकी पत्नी हेमा चौहान पर्स में अपने पति की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंची गई।

विज्ञापन
Auraiya: Pistol recovered during checking from wife who came to meet husband on court appearance
औरैया कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया में न्यायालय में जमानत के लिए इटावा जेल से पेशी पर आए आरोपी की पत्नी पिस्टल लेकर पहुंची। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिस्टल बरामद की। एएसपी ने सक्रिय दरोगा व उसकी टीम के सिपाहियों को शाबासी देते हुए पुरस्कार की संस्तुति की है। 
विज्ञापन


धारदार हथियार से एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में इटावा जेल में निरुद्ध आरोपी ब्रजेंद्र कुमार मंगलवार को औरैया न्यायालय पेशी पर आया था। जहां उससे मिलने आई उसकी पत्नी हेमा चौहान पर्स में अपने पति की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंची गई। लेकिन न्यायालय में अंदर जाने से पहले लगी स्कैनर मशीन पर जब सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा जयेंद्र कुमार व उनकी टीम ने पर्स को स्कैन कराया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पर्स में पिस्टल देखते ही मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति की आज जमानत होनी है। तभी वह उनकी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आई थी कि जमानत होने पर वह पिस्टल अपने पति को दे देंगी।

इधर आरोपी की जमानत भी नहीं हुई। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बताया कि दरोगा व मौजूद सिपाहियों की सक्रियता के चलते पिस्टल को न्यायालय में अंदर पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया। साथ ही महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही सक्रिय दरोगा व सिपाहियों को उनकी तरफ से नगद धनराशि पुरस्कार देने की संस्तुति की गई है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से उसे जमानत दे दी गई। इसके अलावा असलहा जब्त करते हुए लाइसेंस जमा करा लिया गया है, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed