{"_id":"613475288ebc3e21370734ca","slug":"auraiya-painful-death-of-niece-found-burnt-in-aunt-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बुआ के घर में जली मिली भतीजी की दर्दनाक मौत, गवाही न देने पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बुआ के घर में जली मिली भतीजी की दर्दनाक मौत, गवाही न देने पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप
Sun, 05 Sep 2021 01:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के सहार में बुआ के घर पर संदिग्ध हालात में जली मिली भतीजी की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। जहां देर रात मौत होने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा।
तिलकपुर निवासी संजय की पत्नी अर्चना अपनी बुआ शशि के घर में शनिवार रात संदिग्ध हालत में जली मिली थी। परिजन उसे सहार अस्पताल लाए थे। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था।
अस्पताल पहुंची अर्चना ने पुलिस को बताया कि बुआ शशि ने गांव के कुछ लोगों मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना में उसे गवाह बनाना चाहती थी। इसी को लेकर वह कई दिनों से अर्चना के ऊपर दबाव बना रही थी, लेकिन वह गवाही देने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसने पुलिस को भी दी थी। इसी को लेकर बुआ ने भतीजी को शनिवार रात अपने घर बुला लिया। आरोप है कि जब अर्चना घर पहुंची तो बुआ ने अपने परिजनों के साथ मिल कर घर के अंदर ही उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। अर्चना की सैफई में मौत हो गयी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।