फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Woman MLA for the first time in Bidhuna seat

बिधूना सीट पर पहली बार विधायक बनी महिला

Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,Woman MLA for the first time in Bidhuna seat
फोटो-10एयूआरपी-62- जीत का प्रमाण पत्र लेती रेखा वर्मा। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। सन 1952 से 2017 तक विधानसभा चुनाव में बिधूना विधानसभा सीट पर पुरुषों का कब्जा रहा। यहां पहली बार महिला विधायक के तौर पर सपा की रेखा वर्मा चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन

इस बार सपा ने रेखा वर्मा, भाजपा ने रिया शाक्य और कांग्रेस ने सुमन व्यास को उतारकर महिलाओं पर भरोसा जताया। तो वहीं बसपा ने गौरव रघुवंशी को मैदान में उतारा था।
विज्ञापन

चुनाव के शुरुआती रुझान में ही लगने लगा था कि चाहे सपा जीते या भाजपा लेकिन इस सीट का इतिहास बदल जाएगा। इस बार महिला विधायक ही बनेगी।
अंतिम परिणाम में रेखा वर्मा भाजपा की रिया शाक्य को हरा कर विधायक बनीं। उन्हें बिधूना विधानसभा क्षेत्र की पहली महिला विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
ससुर छह बार तो पति एक बार रह चुके विधायक
रेखा वर्मा के ससुर स्वर्गीय धनीराम वर्मा छह बार तो पति डॉ. महेश वर्मा एक बार विधायक चुने जा चुके हैं। स्व. धनीराम वर्मा 1980 में औरैया तो 1989, 1991, 1993, 1996 व 2007 में बिधूना विधानसभा से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह 15 दिसंबर 1993 से 20 जून 1995 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। 21 अप्रैल 1997 से 15 सितंबर 2001 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।

धनीराम वर्मा ने 2009 में सपा छोड़कर विधानसभा की सदस्यता त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद हुए उपचुनाव में डॉ. महेश वर्मा बसपा से चुनाव लड़े और जीत हासिल कर विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed