{"_id":"62697f36473d52248f331842","slug":"auraiya-news-water-recharge-point-started-getting-ready-auraiya-news-knp69352571","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की लागत से बनेंगे तीन वॉटर रिचार्ज प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की लागत से बनेंगे तीन वॉटर रिचार्ज प्वाइंट
विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 12 - जल निकासी न होने से नगर पालिका परिषद के परिसर में रोज की तरह भरा पानी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला प्रशासन और शासन से राहत न मिलते देख फिलहाल पालिका प्रशासन ने जलभराव की वैकल्पिक व्यवस्था करानी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर में तीन स्थानों पर वॉटर रिचार्ज प्वाइंट बनाये जा रहे है। ऐसे में कई दिनों तक जलभराव की स्थिति से फौरी तौर पर निजात मिल सकेगी।
शहर में जलभराव की गंभीर समस्या के लिए पालिका प्रशासन ने वैकल्पिक निदान को ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को बचाया जा सके।
इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने पांच लाख रुपये से नगर पालिका परिषद, पढ़ीन दरवाजा व शहीद पार्क में वाटर रिचार्ज प्वाइंट बनवाने का काम शुरू करा दिया है।
इन वॉटर रिचार्ज प्वाइंट के माध्यम से शहर के जलभराव वाले मोहल्लों का पानी इस तरफ मोड़कर लाया जाएगा। ताकि वॉटर रिचार्ज प्वाइंट के माध्यम से जमीन में पानी डाला जा सके।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
शहर में तीन स्थानों पर वॉटर रिचार्ज सिस्टम बनाया जा रहा है। बारिश में हर बार शहरी क्षेत्र के लोगों को कई दिनों तक जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है। इससे कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। - बलवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया।

फोटो27एयूआरपी 13- टंकी के पास नगर पालिका में बनाया जा रहा वॉटर रिचार्ज सिस्टम। संवाद- फोटो : AURAIYA