फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,voter list

जिले के 10.15 लाख वोटर करेंगे प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,voter list
औरैया। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनाने के लिए महिलाओं और युवाओं ने जागरूकता दिखाई है। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक अभियान के दौरान कुल 26735 वोटर बढ़े हैं। 18 व 19 साल के 11798 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिले की मतदाता सूची में अब कुल वोटरों की संख्या 10 लाख 15 हजार 158 हो गई है। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या पांच लाख 52 हजार 934 और महिला वोटरों की संख्या चार लाख 62 हजार 179 है। सबसे ज्यादा तीन लाख 62 हजार 548 मतदाता बिधूना विधानसभा में हैं। सबसे कम तीन लाख 21 हजार 698 मतदाता दिबियापुर विधानसभा में हैं।
विज्ञापन

जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल 26735 वोटर बढ़े हैं। इसमें 11798 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन दिए हैं। औरैया विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष के 3538, दिबियापुर में 3975 व बिधूना विधानसभा में 4285 युवाओं ने आवेदन दिए हैं। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम मतदाता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed