फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Unknown vehicle hit the bike, sister died

बाइक सवार भाई बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बहन की मौत

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Unknown vehicle hit the bike, sister died
फोटो27एयूआरपी 59- किशोरी की मौत पर बिलखते पिता राजेश और भाई रोहित। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। रविवार शाम अछल्दा स्थित अपनी रिश्तेदार के घर से भाई के साथ बाइक से लौट रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

इंदिरा नगर नई बस्ती दिबियापुर निवासी रोहित रविवार शाम अपनी बहन राधा (16) को अछल्दा से बाइक से लेकर घर वापस लौट रहा था।
फफूंद दिबियापुर मार्ग पर गांव बैसुंधरा के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां बहन राधा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका दिबियापुर के विवेकानंद एंग्लो वैदिक बालिका इंटर कॉलेज मैं कक्षा 12 की छात्रा थी।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका की मां हमीरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। मृतका के पिता राजेश घड़ियों का कारोबार करते हैं। फफूंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

फोटो27एयूआरपी 61- मृतका राधा फाइल फोटो। संवाद

फोटो27एयूआरपी 61- मृतका राधा फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed