{"_id":"6248890d5aed15337b1f383d","slug":"auraiya-news-traders-and-farmers-wandering-with-dry-light-auraiya-news-knp6888529108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति दिबियापुर में पानी के लिए भटकते किसान और व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति दिबियापुर में पानी के लिए भटकते किसान और व्यापारी
विज्ञापन
फोटो 02एयूआरपी-25 गेहूं क्रय केंद्र के पास खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। अप्रैल माह की शुरूआत हो चुकी है, भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मंडी समिति परिसर में गेहूं खरीद केंद्र खुल गया है। आढ़तियों ने भी गेहूं खरीद शुरू कर दी है।
मंडी में रोजाना किसान आने लगे हैं। ऐसे में किसान और व्यापारी सभी अपने सूखे हलक लेकर पानी की तलाश में भटक रहे हैं, क्योंकि परिसर में लगे सभी हैंडपंप दुरुस्त नहीं हैं।
दिबियापुर मंडी समिति में गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया है। प्रतिदिन सुबह यहां लगने वाली सब्जी आढ़त के कारण दिबियापुर के सब्जी व्यापारियों के साथ आम लोग भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
गर्मी में लोगों का बुरा हाल है, बावजूद इसके यहां पर पीने के पानी का समुचित प्रबंध नहीं है। पानी की तलाश में लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
आढ़तियों और व्यापारियों का कहना है कि यहां पर बने वाटर बूथ गंदे और खराब है। इनमें दूषित पानी आ रहा है। परिसर में 10 हैंडपंप लगे हैं, इनमें पांच खराब हैं तो कुछ से गंदा पानी आता है।
इसलिए यह पानी पीया नहीं जा सकता है। कुछ आढ़ती तो अपने घरों से डिब्बे में पानी भरकर ला रहे हैं। आढ़तियों ने जल्द से जल्द सभी हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग की है।
गल्ला आढ़ती तारा सिंह यादव का कहना है कि किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए मंडी समिति परिसर में वाटर कूलर लगना चाहिए, लेकिन यहां तो नल ही खराब पड़े हैं। वह नल जल्द दुरुस्त कराए जाएं, तो बात बने।
किशनपुर निवासी किसान रमेश चंद्र का कहना है कि मंडी समिति में परिसर में लगे हैंडपंप ही प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा हैं। ऐसे में कई हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या है। जो जल्द समस्या दूर की जानी चाहिए।
मंडी समिति परिसर में खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मंडी समिति कार्यालय के बाहर पांच सौ लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी भी रखवाई गई है।
इसके साथ ही बड़ी पानी की टंकी से वाटर बूथ की टोटियों से पेयजल आपूर्ति पूरे दिन होती रहती है। मंडी समिति दिबियापुर की आमदनी कम होने एवं केवल एक ही कर्मचारी होने से कुछ समस्याएं आ रहीं हैं। - अरुण कुमार गुप्ता, मंडी सचिव

फोटो 02एयूआरपी-26- मंडी समिति में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप के आसपास उगी खरपतवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो 02एयूआरपी-27 मंडी समिति दिबियापुर में जर्जर पड़ा वाटर बूथ। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-28 तारा सिंह यादव- फोटो : AURAIYA

फोटो 02एयूआरपी-30- रमेश चंद्र- फोटो : AURAIYA

फोटो 02एयूआरपी-24- मंडी समिति में लगा खराब नल दिखाते आढ़ती एवं पल्लेदार। संवाद- फोटो : AURAIYA