फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Three buses found operating without permit, seized

बिना फिटनेस और परमिट दौड़ रहीं बसें हुई सीज

Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Three buses found operating without permit, seized
फोटो27एयूआरपी06- बस के पेपर चेक करता परिवहन विभाग। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ रही स्कूली बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को यात्री कर अधिकारी ने बिना परमिट संचालित तीन बसों को सीज कर दिया है। इसके साथ ही अभिलेख अधूरे होने पर 10 का चालान किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में अनफिट बस से कक्षा चार के छात्र की मौत की घटना के बाद जिले में भी परिवहन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। इसके बाद मानकों को पूरा नहीं करने वाली स्कूली बसों पर कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने पंजीयन, टैक्स, इंश्योरेंस आदि नहीं होने पर 10 स्कूली बसों का चालान किया। जबकि परमिट समाप्त होने के बाद भी संचालित मिली तीन बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बिधूना और अछल्दा क्षेत्र में की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 230 स्कूली बसें पंजीकृत हैं। जिसमें से 70 से ज्यादा बसें बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed