{"_id":"6241b20a0cafb440b420ca30","slug":"auraiya-news-three-arrested-for-robbing-youth-auraiya-news-knp687902240","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-28एयूआरपी-23 कोतवाली में मौजूद एसपी व उनके पीछे खड़े तीन लुटेरे। सवांद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बिधूना कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह कमलपुर नहर के पास घेराबंदी कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि तीनों ने मिलकर रविवार को एक युवक से मोबाइल व रुपये लूट लिए थे। तीनों के पास से लूटा गया मोबाइल, रुपये व घटना के प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बिधूना के चदरपुर गांव निवासी सूरज रविवार देर रात बिधूना से पैदल गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उसे रोका और मोबाइल व दो हजार रुपये लूटकर भाग गए।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस टीम सूचना पर क्षेत्र के कमलपुर नहर के पास पहुंची।
विज्ञापन
यहां करीब 11:15 मिनट पर बाइक सवार तीन लोगों नहर के पास आते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके तीनों को बाइक समेत पकड़ा।
तीनों ने अपने नाम बेला के बंसई गांव निवासी आशीष, फतेहपुर गांव निवासी आशीष पाल व अनुज कुमार बताया। एसपी ने बताया कि तीनों के पास से सूरज से लूटा गया मोबाइल व 1870 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस ने तीनों लुटेरों को कोर्ट में पेश किया और वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।