{"_id":"622a4f84cfc5ff0563544d16","slug":"auraiya-news-sp-won-on-two-bjp-won-on-one-auraiya-news-knp684954236","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सीट पर सपा ने लहराया परचम, एक पर जीती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सीट पर सपा ने लहराया परचम, एक पर जीती भाजपा
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-45- आरओ से प्रमाण पत्र से लेते प्रदीप यादव। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर परचम फहराने वाली भाजपा को इस बार सदर सीट से ही संतोष करना पड़ा। दिबियापुर और बिधूना सीटों पर सपा ने अपनी खोई हुई विरासत हासिल की। सपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली। वहीं भाजपाई इस बात से खुश नजर आए कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत में सरकार बनने जा रही है।
नवीन मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम सात बजे के करीब समाप्त हुई। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए। बिधूना, दिबियापुर और औरैया सीट पर सुबह से कांटे का मुकाबला सपा-भाजपा के बीच दिखाई पड़ा।
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे भाजपा के लाखन सिंह राजपूत और पूर्व सांसद सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के बीच दिबियापुर सीट पर तगड़ा संघर्ष हुआ। आखिर में प्रदीप 80,865 वोट पाकर विधायक बने। उन्होंने लाखन सिंह को 473 वोटों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
बिधूना विधानसभा से सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने 97,045 वोट पाकर भाजपा की रिया शाक्य को 7975 वोट से पटकनी दी। रिया को 89,070 वोट मिले। औरैया सुरक्षित सीट से भाजपा की गुड़िया कठेरिया जीतीं।
उन्हें 88,631 वोट मिले, उन्होंने सपा के जितेंद्र दोहरे को 22,447 मतों से हराया। जितेंद्र को 66,184 वोट मिले। बता दें कि वर्ष 2017 के चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।
दिबियापुर विधानसभा सीट
नाम - प्रदीप यादव (सपा) जीते
निवासी - 109- जवाहर रोड भरथना इटावा
शिक्षा - स्नातक, एलएलबी
व्यवसाय - व्यापार/कृषि
राजनीतिक पृष्ठभूमि - पूर्व विधायक/पूर्व सांसद रहे हैं।
बिधूना विधानसभा सीट
नाम- रेखा वर्मा (सपा)
निवासी- ग्राम हरदू, शिवपुरी बिधूना
शिक्षा - एमए, बीएड
व्यवसाय - शिक्षक
राजनीतिक पृष्ठभूमि - पति विधायक रहे, ससुर धनीराम वर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे, पहली बार चुनाव लड़ी हैं।
औरैया विधानसभा सीट
नाम - गुड़िया कठेरिया (भाजपा)
निवासी - भर्रापुर औरैया
शिक्षा - आठवीं पास
व्यवसाय - गृहिणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि - वर्ष 2009 से भाजपा संगठन के लिए कार्य कर रही हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं, हार गई। वर्तमान में पार्टी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं।
दिबियापुर विधानसभा सीट
प्रदीप यादव (सपा) - 80865 (जीते)
लाखन सिंह राजपूत (भाजपा) - 80392 (हारे)
अरुण दुबे (बसपा) - 31398
औरैया विधानसभा (सुरक्षित)
गुडिय़ा कठेरिया (भाजपा) - 88631
जितेंद्र दोहरे (सपा) - 66184
रवि शास्त्रत्त्ी (बसपा) - 36159
बिधूना विधानसभा सीट
रेखा वर्मा (सपा) - 97045
रिया शाक्य (भाजपा) - 89070
गौरव रघुवंशी (बसपा) - 32143
वर्ष 2017 के आंकड़े
बिधूना विधानसभा सीट
विनय शाक्य (भाजपा) - 81719
दिनेश वर्मा (सपा) - 77737
दिबियापुर विधानसभा सीट
लाखन सिंह राजपूत (भाजपा) - 73312
प्रदीप यादव (सपा) - 59173
औरैया (सुरक्षित) सीट
रमेश दिवाकर (भाजपा) - 83364
भीमराव अंबेडकर (बसपा) - 51554

फोटो-10एयूआरपी-56- रिटर्निंग आफीसर से प्रमाण पत्र लेती गुडिय़ा कठेरिया। संवाद- फोटो : AURAIYA