{"_id":"62697fe7033c4e0e2d03804b","slug":"auraiya-news-sarvesh-died-due-to-suffocation-auraiya-news-knp693526796","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या में पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भरसेन गांव में मंगलवार को एक खेत से लहूलुहान हालत में किसान का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।
इधर पुलिस मृतक की पुत्री की तहरीर पर दर्ज पांच नामजद लोगों की तलाश में जुटी है। कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसेन निवासी किसान सर्वेश कुमार का परिजनों ने गांव स्थित राजकुमार के खेत से मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में शव मिला था।
घटनास्थल पर पुलिस को परिजनों ने भूसे के बंटवारे को लेकर उसकी पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। जांच में यह पता चला था कि सर्वेश रविवार से घर नहीं आया था।
मृतक की पुत्री अंशू ने अपने चाचा रिंकू, चाची रिंकी के अलावा चाची के भाई गांव क्योंटरा निवासी आकाश, गुलजारी व भूरे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू की हैं। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिशें दे रहीं हैं। इसके साथ ही कई संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।