फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,rasan vitran

भाग्यनगर ब्लाक के 11 राशन डीलरों तक नहीं पहुंचा तेल

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,rasan vitran
औरैया। सरकार की ओर से अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दाल, खाद्य तेल, चना के साथ निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। गुरुवार तक जिले के 49,573 कार्डधारकों योजना का लाभ नहीं मिल सका। उधर, भाग्यनगर विकासखंड के 11 कोटेदारों तक खाद्य तेल नहीं पहुंचा। इधर, खाद्यान्न वितरण में देरी होने की वजह से शासन की ओर से दो दिन का समय और बढ़ाया गया है। अब 25 दिसंबर तक निशुल्क राशन का वितरण होगा।
विज्ञापन

जिले मे दो लाख 68 हजार 90 अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। इनमें 10 लाख 20 हजार सदस्य हैं। शासन की ओर से 20 दिसंबर तक निशुल्क राशन वितरण के निर्देश जारी किए थे। लेकिन कई कोटे की दुकानों में राशन का उठान नहीं हो सका। इस वजह से तिथि बढ़ा कर 23 दिसंबर कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद भी गुरुवार की शाम तक भाग्यनगर विकासखंड की 11 राशन की दुकानों में खाद्य तेल नहीं पहुंच सका। इस वजह से कई उपभोक्ता योजना से वंचित रह गए। विभाग की ओर से 94 फीसदी राशन वितरण का दावा किया जा रहा है। वहीं, 49,573 कार्डधारकों को अभी तक राशन वितरित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed