फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Operation of sub health centers started after three months

तीन माह बाद शुरू हुआ उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन

Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Operation of sub health centers started after three months
फोटो-02एयूआरपी-01- 16 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले के 14 उप स्वास्थ्य केंद्रों में आठ का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। इनमें एएनएम, आशा समेत अन्य स्टाफ की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक बुधवार व शनिवार को इन केंद्रों में नियमित टीकाकरण, जांच, पोषण संबंधी जानकारी व गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए जांच व दवा वितरण का काम किया जाएगा।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले के 14 गांवों में किराये के भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे। जिनका पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी ने लोकार्पण किया था।
विज्ञापन

मगर चार माह से इनमें ताला लटक रहा था। स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की कमी होने के चलते इनका संचालन नहीं कर पा रहा था। इस पर कई बार खबर प्रकाशित की गई।
शासन से मामले का संज्ञान लिया और एक अप्रैल तक उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। शनिवार को चिरुहलिया, बरौआ, पड़रिया, ब्योरानवलपुर, शेखूपुर, जयसिंहपुर, सहसपुर, गाजीपुर उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण, जांच का काम शुरू हो गया। जबकि चिमकुनी, पुरर्वा रामदास, मढ़ादासपुर, पूराकला, पुर्वाभवानी, बर्रुकुलासपुर में एक दो दिन में स्टाफ की तैनाती किए जाने का दावा स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार व शनिवार को मिलेगी यह सुविधा
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम व आशा नियमित रहेगी। इसके साथ ही माह के प्रत्येक बुधवार व शनिवार को गर्भवतियों का टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण, खून, गर्भवती होने की जांच, ब्लडप्रेशर, वजन, आयरन की गोली, किशोर, किशोरियों को आयरन की गोली वितरण, कुपोषित बच्चों का वजन और उपचार के साथ गांव में सामान्य बीमार मरीजों का इलाज किया जाएगा।

शासन के निर्देश पर खोले गए 14 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाएं आदि पहुंचाने के साथ ही आठ केंद्रों का संचालन शुरू करा दिया गया है। शेष में एएनएम की तैनाती नहीं हुई है। एक-दो दिन में इन केंद्रों में तैनाती कराके चालू करा दिया जाएगा। अब इन केंद्रों पर टीकाकरण सत्र व अन्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ

फोटो-02एयूआरपी-02- हमीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-02- हमीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-03- साहसपुर केंद्र पुर बच्चे का टीकाकरण करती एएनएम। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-03- साहसपुर केंद्र पुर बच्चे का टीकाकरण करती एएनएम। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-04-10 दिसंबर के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-04-10 दिसंबर के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed