फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,mausam

बारिश के साथ ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसल प्रभावित

Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,mausam
औरैया। मौसम के बदलाव ने किसानों को परेशान कर दिया है। गुरुवार शाम को तेज बारिश के साथ ओला ओलावृष्टि होने लगी। ओलों से सरसों, टमाटर, शिमला मिर्च की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से आलू फसल की खुदाई प्रभावित होगी। ओले गिरने से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गुरुवार दिन में अच्छी धूप निकली। शाम पांच बजे के बाद बादल छाल गए और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। औरैया, अजीतमल, दिबियापुर, बिधूना आदि क्षेत्रों में कहीं बड़े तो कहीं छोटे आकार के ओले गिरे। शहर में करीब आधे घंटे बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को बताया जा रहा है। जिले में करीब 16 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी है। ज्यादातर खेतों में फसल तैयार है। ओले गिरने से सरसों की फलियां फूटने और दाना दागी होने की आशंका है। टमाटर और शिमला मिर्च की फसल भी ओलों से दागी हो गई है। बारिश के कारण आलू की खुदाई दो तीन दिन के लिए बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओले गिरने से शाम को ठंड भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।

टोल फ्री नंबर पर दें नुकसान की सूचना
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से फसलों का बीमा कराया है वह ओलावृष्टि से नुकसान की सूचना यूनीवर्सल सोम्यो कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 पर 72 घंटे के अंदर जरूर दे दें। सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि फसलों को नुकसान का सर्वे कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed