{"_id":"61d490ec63b98169d13c218f","slug":"auraiya-news-mausam-auraiya-news-knp6735608105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से 12 दिसंबर तक बूंदाबांदी के साथ हो सकती बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से 12 दिसंबर तक बूंदाबांदी के साथ हो सकती बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते छह से 12 जनवरी के मध्य बारिश की संभावना जताई है। किसानों को पांच जनवरी के बाद सिंचाई न करने की सलाह दी है। बारिश के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेेल्सियस रहा।
कड़ाके की ठंड के बीच मौसम साफ होने और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के करवट लेने की संभावना बन रही है। छह जनवरी से बादल छाने और बारिश के संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि जिले में छह से 12 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। किसान पांच जनवरी के बाद सिंचाई न करें।