फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Inspector suspended for indecency with victim woman

अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित

Mon, 28 Mar 2022 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Inspector suspended for indecency with victim woman
दिबियापुर। ट्रैक्टर से घायल युवक की मौत के मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी करने पहुंचे परिजनों से दिबियापुर थाने के दरोगा ने अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ से जांच कराई। जांच के बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित किया है।
विज्ञापन

दिबियापुर-बेला मार्ग पर 11 मार्च की शाम बाइक सवार क्षमा का पुरवा निवासी प्रताप सिंह कुशवाहा (30) को ईंट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर रौंद दिया था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया था। इस मामले में ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें थाना दिबियापुर के दरोगा विशंभर नाथ पांडेय से मृतक के परिजन मुकदमे में हुई कार्रवाई की जानकारी करते दिखाई दे रहे हैं। मृतक की पत्नी ने पूछा कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर कैसे छूटा।
पहले तो दरोगा ने कहा कि ट्रैक्टर न्यायालय के आदेश से छूटा है, लेकिन जब महिला ने पूछा कि पीड़ित पक्ष से पूछे बिना ट्रैक्टर कैसे छूट गया। इस पर दरोगा अपना आपा खो बैठा। उसने अभद्रता करनी शुरू कर दी।
दरोगा महिला को भाग जाने के लिए कहता दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। तो पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए।

सीओ सुरेंद्र नाथ को मामले की जांच सौंपी गई। जांच के आधार पर एसपी ने दरोगा विशंभर नाथ पांडेय को निलंबित कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। इसके साथ ही दुर्घटना के मुकदमे में पीड़ित महिला से जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed