{"_id":"6252c7764bebd501911d41bc","slug":"auraiya-news-dowry-harassment-report-on-10-including-four-nominated-auraiya-news-knp690346977","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नामजद समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नामजद समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ककराही निवासी पीड़ित पिता ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते पुत्री के ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लोहिया नगर ककरारी निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुत्री सौम्या उर्फ गुनगुन की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानसरोवर सत्तेश्वर जालौन रोड निवासी धीरज उर्फ धीरू के साथ हिंदू रीति रिवाज से जून 2021 की थी।
शादी में उसने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। बावजूद इसके पुत्री के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। बेटी के ससुराल पहुंचने के बाद उससे दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पुत्री ने इसमें असमर्थता जताई।
विज्ञापन
तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छह अप्रैल 2022 को पुत्री एवं दामाद से पैसा मांगने की बात हुई तो इस पर ससुराली जनों ने दामाद धीरू व उनकी पुत्री सौम्या को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।
जानकारी होने पर वह बिचवानी को लेकर औरैया पुत्री की ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी के ससुरालियों को समझाने का बहुत प्रयास किया। आरोप है कि ससुरालियों ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर उन्हें पीट दिया।
जिससे बिचवानी के अलावा उन्हें व उनकी पत्नी को काफी चोटें आईं। पीड़ित ने राजेश कुमार उर्फ पप्पू नागर, सुनीता पत्नी राजेश कुमार, रोहित पुत्र राजेश निवासी मानसरोवर सत्तेश्वर जालौन रोड तथा बीर नागर फौजी निवासी दिबियापुर सहित छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।