{"_id":"61d345bba6e5085bb979d104","slug":"auraiya-news-corona-auraiya-vaccinated-auraiya-news-knp6731772132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की शुरुआत होते ही किशोरों में दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की शुरुआत होते ही किशोरों में दिखी खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना को शिकस्त देने के लिए किशोर-किशोरियों की फौज तैयारी हो रही है। 15 से 17 आयु वर्ग वालों के लिए सोमवार से शुरू टीकाकरण अभियान के पहले दिन नौ केंद्रों पर किशोर-किशोरियों ने कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
बूथों पर महज 163 किशोर-किशोरी ही टीका लगवाने पहुंचे। जिम्मेदारों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन (स्लॉट) कम होने से अपेक्षित परिणाम नहीं रहा। संख्या बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिले में 96 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की प्रबल आशंका जताई है। इसमें बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इसे ध्यान में रखकर फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 17 आयु वर्ग वालों का टीकाकरण और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सोमवार से किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। शहर के 50 शैया और 100 शैया में बनाए गए बूथों पर सुबह से ही किशोर-किशोरियां टीकाकरण कराने पहुंचे। वहीं, जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी अलग से केंद्र बनाए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक सभी को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई है।
हालांकि पहले दिन स्लाट (रजिट्रेशन) बुक न कर पाने और जानकारी के अभाव में केंद्रों पर टीकाकरण कराने वालों की संख्या काफी कम रही। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि नौ केंद्रों पर बुक स्लॉट के अनुसार 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग वालों को टीका लगाया गया है। किसी भी केंद्र पर कोई असुविधा न हो इसके लिए स्वास्थ कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।