{"_id":"620407a56b03a74bc5747eda","slug":"auraiya-news-civic-amenities-auraiya-news-knp6797718166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की सड़क न होने पर ग्रामीणों जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की सड़क न होने पर ग्रामीणों जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत महतेपुर के मजरा महीपत सिंह पूर्वा में पक्की सड़क नहीं है। आश्वासन के बाद भी सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को नारेबाजी की। जुलूस निकालकर सड़क की मांग की।
गांव में पक्की सड़क न होने से ग्रामीणों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से लेकर जिला प्रशासन तक पक्की सड़क की मांग उठाई। यहां तक की जनप्रतिनिधियों से भी सड़क बनवाने को गुहार लगाई, लेकिन आज तक उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। बुधवार को ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं लिखा बैनर लेकर गांव में जुलूस निकाला।
मतदाताओं का कहना है कि पास की सभी पंचायतों में समग्र विकास हुआ पड़ा है, लेकिन उनके गांव में कोई विकास नहीं किया गया। इस मौके पर गांव निवासी घनश्याम सिंह, रणवीर सिंह, सर्वेश सिंह, अमित सिंह, नवाब सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह, राजू सिंह, सुभाष सिंह, सुधीर सिंह, आरुष सिंह, कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।