फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Caught five quintals of adulterated lost, destroyed after filling the sample

खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी खोया पकड़ा, सैंपल भरकर कराया नष्ट

Sun, 13 Mar 2022 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Caught five quintals of adulterated lost, destroyed after filling the sample
फोटो13एयूआरपी 15- पिकअप से बरामद मिलावटी खोया का सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी व मौजूद अभिहित अध - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को सुबह कानपुर रोड पर इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में मिलावटी खोया लेकर जा रही एक पिकअप को पकड़ लिया। टीम ने पांच क्विंटल मिलावटी खोया नष्ट कराने के साथ ही नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

होली आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। जिसमें खोया कारोबारी जोरशोर से अवैध काम करने में लगे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी सक्रियता बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 11 बजे अभिहित अधिकारी डॉ.मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार, खाद्य अधिकारी सुनील सिंह, दिनेश कुमार ने कानपुर रोड हाईवे पर जा रही एक पिकअप को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पिकअप में 30 डलिया लगभग 15 क्विंटल खोया लदा मिला। जांच में पांच क्विंटल खोया मिलावटी मिलने पर उसका सैंपल भरकर उसे नष्ट कराया।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि खोया कुठौंद से पिकअप में लादकर कानपुर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा खाद्य टीम ने अजीतमल क्षेत्र के कुंआ गांव में खोया बनाने की भट्ठी पर छापा मारा। यहां 50 किलो मिलावट खोया पकड़ा है। उसका भी सैंपल लेने के साथ ही उसे नष्ट कराया।

फोटो13एयूआरपी 16- खोया भट्ठी पर छापेमारी के दौरान मौजूद अभिहित अधिकारी। संवाद

फोटो13एयूआरपी 16- खोया भट्ठी पर छापेमारी के दौरान मौजूद अभिहित अधिकारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed