{"_id":"623b67eef6218b7e542135b0","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp68712363","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। क्षेत्र के गांव सोनासी में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। वह मंगलवार को दिल्ली से अपनी सहेली के जन्मदिन में शामिल होने के बाद ताऊ के घर सोनासी पहुंची थी। दिल्ली से किशोरी के माता-पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है।
मूल रूप से सोनसी गांव निवासी सरोज कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। मंगलवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी काजल अछल्दा कस्बा स्थित अपनी सहेली के यहां जन्मदिन में शामिल होने के लिए आई थी। जन्मदिन में शामिल होने के बाद वह अपने ताऊ मनोज के घर सोनसी चली गई। जहां बुधवार की शाम वह एक दुकान पर सामान ले रही थी। तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।
परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी अजीतमल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभी मृतका के माता-पिता के आने का इंतजार हो रहा है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम करवा कर कार्रवाई की जाएगी।