फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

नगर पालिका सेवानिवृत्त कर्मी यमुना में कूदा, मौत

Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
शव मिलने के बाद रोता-बिलखता पुत्र हेमंत। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सेवानिवृत्त नगर पालिका कर्मी ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर साइकिल व कपड़े मिले। मृतक की शर्ट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। खोजबीन करते परिजन भी यमुना नदी पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग आधा घंटे बाद शव बरामद कर लिया। उधर, आत्महत्या करने से पूर्व वृद्ध ने पुलिस के नाम लिखे सुसाइड नोट में तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देवकली चौराहा निवासी प्रमोद उर्फ पुन्ना दीक्षित (62) बुधवार सुबह लगभग सवा पांच बजे घर से साइकिल से निकले थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे पुल पर साइकिल, कपड़े व चप्पल पड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पूछताछ कर ही रही थी कि तभी वृद्ध की तलाश करते हुए परिजन यमुना पुल पर पहुंचे। बड़े पुत्र हेमेंद्र दीक्षित ने साइकिल व कपड़े देख पहचान की। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई। लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर ने नदी से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौके पर मिली शर्ट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें मृतक ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बताया कि मृतक के कपड़ों में सुसाइड नोट मिला है। इसमें तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed