फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

तड़के चार बजे तक जमा होती रहीं ईवीएम

Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
स्ट्रांग रुम की सुरक्षा में लगे पैरामिलिट्री फोर्स के जवान। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। मतदान के बाद देर शाम से ईवीएम को जमा करने का दौर शुरू हुआ, जो तड़के चार बजे तक चला। इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील सील किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान, एसपी अभिषेक वर्मा व अन्य अदिकारी मौजूद रहे। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा केंद्रीय फोर्स, पीएसी, स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गल्ला मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का घेरा काफी सख्त बनाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतदान के बाद स्वयं ईवीएम जमा करने के दौरान मौजूद रहे। स्ट्रांग रूम के बाहर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों को ऑपरेट करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय फोर्स, पीएसी और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन

पल-पल की जानकारी के लिए मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। गल्ला मंडी में तीन स्ट्रांग रूम बने हैं। जिसमें खाद्य एवं विपणन विभाग के गोदाम को दो भागों में करके औरैया और बिधूना की ईवीएम रखी गई हैं। वहीं इसके ठीक सामने दुकानों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में दिबियापुर की ईवीएम को रखा गया है। दमकल की भी तैनाती यहां की गई है। स्टांग रूम के आसपास बैरिकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी व एजेंटों की उपस्थिति में कराई गई स्क्रूटनी
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने विधानसभा वार प्रेक्षक व प्रत्याशी और उनके एजेंटों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया की स्क्रूटनी की। विधानसभावार जिन बूथों पर सबसे ज्यादा एवं सबसे कम मतदान हुआ, वहां स्क्रूटनी की गई।

प्रेक्षक, रिटर्निंग आफीसर ने प्रत्याशी व उनके एजेंटों को विस्तार से बूथों पर सबसे अधिक एवं सबसे कम हुए मतदान के संबंध में जानकारी दी। मतदान के समय बूथों पर जो शिकायतें प्राप्त हुईं उनके संबंध में भी अवगत कराया गया। पीठासीन अधिकारियों की डायरी आदि का मिलान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed