{"_id":"621289e660a96501cb733aaa","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp681699557","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंग में रंगा सोशाल मीडिया, दिनभर चली चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंग में रंगा सोशाल मीडिया, दिनभर चली चर्चाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रविवार को चुनाव के कई रंग देखने को मिले। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने सुबह वोट कर डालने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
दूसरी ओर नगर की विभिन्न क्षेत्र के संगठनों, एनजीओ औैर विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग दिनभर मतदाताओं से वोटिंग की अपील करते रहे। इस दौरान सेल्फी पोस्ट कर मतदान की अलख जगाई। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदान के बाद लोग उंगली पर लगी अमिट स्याही के निशान की सेल्फी पोस्ट करते नजर आए।
हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सेल्फी और उसके साथ मतदान करने की लोगों ने अपील की। लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी से जुड़े संदेशों के जरिए मतदाताओं में अलख जगाने का प्रयास किया गया। लोगों की पोस्ट पर लोग लाइक के साथ हामी भरते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने निभाई जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की बीते कई महीनों से मुहिम जारी थी। ऐसे में उनकी इस मुहिम का असर भी होता दिखाई दिया। एक विचित्र पहल, संवेदना ग्रुप, व्यापारी एसोसिएशन आदि दिनभर लोगों से मतदान की अपील करते रहे। इस दौरान लोगों ने भी संस्थाओं की बात सुनी और मतदान किया।