{"_id":"62113b477d974d571b1f3148","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp681535886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी पर गए, शाखा पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी पर गए, शाखा पर लटका ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकांश बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को ड्यूटी पर जाने से बिधूना समेत आसपास की कई बैंकों पर काम ठप रहा। कुछ बैंक खुली रहीं, जिससे लोग लेनदेन कर सकें। वहीं, जिन बैंकों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वह बैंक बंद रहे और उनके बाहर कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में जाने की सूचना चस्पा दिखी।
चुनाव के कारण नगर के स्टेट बैंक शाखा और सेंट्रल बैंक शाखा पर ताला लटका मिला। इन बैंकों के बाहर सूचना चस्पा थी कि बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी पर हैं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद काम होगा। बिधूना नगर की दोनों बैंकों से प्रतिदिन व्यापारियों व पेट्रोल पंप संचालकों का लाखों रुपये का लेनदेन होता है। बैंक बंद रहने से शनिवार को शाखाओं में पहुंचे ग्राहक भी मायूस होकर लौटे।
इधर, पंजाब नेशलन बैंक में स्टाफ कम होने के कारण शनिवार को सिर्फ नकदी जमा के साथ खाते में ट्रांसफर का ही काम हुआ। अन्य काम नहीं हो सके। एसबीआई के मैनेजर विमल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इसलिए बैंक बंद है। सोमवार से बैंक का काम समय से चालू किया होगा।