{"_id":"62113b4ac5c787599212651d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6815356199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जनपद में रविवार को होने वाले मतदान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी 1281 मतदान केंद्रों पर मेडिसिन किट के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी। अलग-अलग हिस्सों में 16 एंबुलेंसों को भी लगाया गया है। 14 आरआरटी टीम भी लगी हैं।
किसी भी मतदान केंद्र तक पहुंचने में एंबुलेंस को पांच से सात मिनट का समय लगेगा। हर मतदान केंद्र पर मेडिसिन किट चुनाव कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर वह किसी को भी दी जा सके। इतना ही नहीं मेडिकल मोबाइल टीमों के पास भी मेडिसिन किट रहेंगी। किसी भी मतदान केंद्र पर यदि अतिरिक्त मेडिसिन किट की जरूरत होगी तो मोबाइल टीम उपलब्ध कराएगी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जनपद में 1281 बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदाताओं से अपेक्षा की जा रही है कि वह मॉस्क पहनकर ही मतदान केंद्र पहुंचें। यदि कोई मतदाता बिना मॉस्क लगाए पहुंचेगा, तो उसे मॉस्क भी मिलेगा। मतदान केंद्र पर प्रवेश से पहले कोविड हेल्प डेस्क पर मतदाताओं की स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
सभी चुनाव कर्मियों को शासन की ओर से निर्देश हैं कि वह अच्छे से मॉस्क लगाकर रहें और सामाजिक दूरी का भी पालन करें। इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। फिर भी यदि किसी की तबियत बिगड़ती है तो मतदान केंद्र पर दवाओं की किट भी उपलब्ध रहेगी।