{"_id":"6206b039b20d4f37561c79fd","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp680127457","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभों पर काले झंडे लगाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभों पर काले झंडे लगाकर जताया विरोध
विज्ञापन
बिजली के खंभों पर काले झंडे लगा विरोध करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। बिधूना ब्लाक के रूपपुर गांव के 385 मतदाताओं को इस बार दो किमी दूर जाकर मताधिकारी का प्रयोग करना होगा। बूथ को इतनी दूर बनाने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। खंभों पर काले झंडे लगाए और नारेबाजी की।
बिधूना ब्लाक की ग्राम पंचायत रूपपुर सहार में रूपपुर, बसंतापुर्वा, कटरा व कना पुर्वा गांव लगते हैं। रूपपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन हैं। रूपपुर के मतदाता अभी तक बसंतापुर्वा में बने साधन सहकारी समिति के बूथ पर मतदान करते थे।
लेकिन इस बार जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं की संख्या को देखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाई है। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पहले 391 बूथ थे जो अब बढ़कर 470 हो गए हैं। रूपपुर गांव का बूथ इस बार कटरा गांव में बना है। जो करीब दो किमी दूर है। यही कारण है कि यहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
रूपपुर गांव के बीरू भदौरिया, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, रमेश सिंह सेंगर, चंद्रपाल सिंह भदौरिया, विक्की भदौरिया आदि ने कटरा में बनाए गए बूथ का विरोध किया और विद्युत पोल पर काले झंडे लगाकर विरोध किया। वहीं, अछल्दा के वैसोली गांव के लोगों ने एक पार्टी के नेताओं को गांव में घुसने नहीं दिया। गांव में विकास न कराने की बात कहकर हंगामा भी किया।