{"_id":"61f04da35cb2e9016253498f","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp677274242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुए नामांकन, 24 लोगों ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुए नामांकन, 24 लोगों ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से कलक्ट्रेट में शुरू हुई। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। नामांकन पत्र खरीदने की होड़ जरूर दिखाई दी। जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा।
नामांकन व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिबियापुर रोड से कलक्ट्रेट को जाने वाले संपर्क मार्ग को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। दोपहिया व चार पहिया वाहनों को पुलिस कलक्ट्रेट के बाहर मैदान में खड़ा करा रही है।
कलक्ट्रेट गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मंगलवार को नामांकन को लेकर कड़ा पहरा नजर आया। निर्धारित समय तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि नामांकन के पहले दिन बिधूना, औरैया और दिबियापुर विधानसभा सीट के लिए 24 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
पहले दिन माहौल समझते नजर आए समर्थक
कोरोना संक्रमण के बीच लगाई गई बंदिशों के कारण हर कोई माहौल टटोलता नजर आया। कुछ प्रत्याशियों के समर्थक व प्रत्याशी नामांकन पत्र लेने पहुंचे तो कलक्ट्रेट का माहौल भी भांपने में जुट गए। वह आस-पास सुरक्षा में लगे कर्मियों से यह जानकारी करते नजर आए कि किस विधानसभा से कौन आया और वह नामांकन कर गए या फिर नामांकन पत्र खरीद कर ले गए हैं।