फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

गेल कर्मी के बैंक खाते से 5 लाख 74 हजार रुपये पार किए

Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
दिबियापुर (औरैया)। साइबर अपराधी ने गेल में फायर कर्मी के बैंक खाते से 5 लाख 74 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गेल कर्मी अशोक कुमार सिंह पुत्र निडर सिंह निवासी कृष्णा नगर दिबियापुर के अनुसार पीड़ित ने 14 दिन पहले एसबीआई ऑनलाइन से एक परिचित सुनील कुमार को 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। बाद में जब सुनील के खाते में रुपये नहीं पहुंचे, तो कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया था। कस्टमर केयर पर बताया गया कि आपके रुपये जल्द ही पहुंच जाएंगे। इस बीच एक जनवरी को एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने फोन कर बताया कि आपके रुपये नहीं पहुंचे हैं। आधार और बैंक खाते के अंतिम चार अंक पूछे। साथ ही बताया कि आपका आधार बैंक खाते में अपडेट नहीं है। जल्द ही रुपये खाते में ट्रांसफर होने की बात बताई। आरोपी ने व्हाट्सएप काल भी की, लेकिन खाते में रुपये वापस आने के बजाय रुपये कटने शुरू हो गए। बताया कि अलग-अलग कई बार में अब तक 5,73,999 रुपये कट चुके हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक खाते को बंद करा दिया है। लेकिन आधार से लिंक दूसरे बैंक खाते से भी रुपये कटने शुरू हो गए हैं। इस संबंध में थाना निरीक्षक विकास राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों दिबियापुर थाने के एक सिपाही प्रवीण कुमार के बैंक खाते से लगभग 1 लाख रुपये इसी प्रकार से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए थे। सिपाही ने भी कस्टमर केयर पर फोन करके बैंक खाते से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सिपाही के रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed