{"_id":"61d1eff19d08fc631072930f","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6731610109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में ढके चेहरे दिखने पर संदिग्धों तक पहुंच पाने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में ढके चेहरे दिखने पर संदिग्धों तक पहुंच पाने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व एक युवक-युवती के मिले शव के मामले में पुलिस के सामने संदिग्धों को तलाशने की चुनौती बनी हुई है। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज में दोनों संदिग्धों के चेहरे ढके होने के कारण उनकी शिनाख्त करने में पुलिस अभी तक नाकाम है। वहीं, सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम को फिर से एक बार गुरुग्राम भेजा गया है।
24 दिसंबर की सुबह अजीतमल की ऊंचा चौकी क्षेत्र में मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर गांव नैभरपुर में सड़क किनारे एक खड्डे से पुलिस ने एक 28 वर्षीय युवती का शव बरामद किया था। इससे पूर्व पुलिस ने इसी कोतवाली क्षेत्र से एक मुकेश नाम के युवक का शव बरामद किया था। इन दोनों हत्याओं के खुलासे में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, इटावा जिले के बकेवर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के दौरान कार सवार दो संदिग्धों के सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज से उनकी शिनाख्त कराने में लगी है। चूंकि दोनों संदिग्ध चेहरे पर मास्क व सिर पर टोपी लगाए हुए हैं। ऐसे में उनकी शिनाख्त करा पाने में पुलिस पसीना छोड़ रही है। वहीं, पुलिस जांच-पड़ताल के दौरान तथ्य जुटाने के लिए पुलिस टीम दोबारा गुरुग्राम भेजी गई है।
बोले जिम्मेदार
पुलिस टीम खुलासे के लिए लगातार जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। फिर से एक टीम को गुुरुग्राम भेजा गया है। उम्मीद है इस बार वहां से कुछ खास तथ्य मिलने की पुलिस को उम्मीद है।
विज्ञापन
-शिष्यपाल, अपर पुलिस अधीक्षक।