फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

20 गांवों की ठप रही दस घंटे बिजली

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कढ़ोरे गांव के पास बीती रात बिजली के तारों पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे ठप हो गई। जिससे पूरी रात हजारों उपभोक्ताओं को अंधेरे में गुजारना पड़ा। दूसरे दिन बिजली अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से टूटे तारों को जुड़वाया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

असेनी पावर हाउस से 33 हजार केवीए की बिजली लाइन से बिहारीपुर उपकेंद्र की बिजली सप्लाई होती है। शनिवार देर रात को कढ़ोरे गांव के पास स्थित एक आम के पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। जिससे एचटी लाइन के तार टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से इससे जुड़ी जमौली, कंचौसी गांव, चमरौआ, बिनपुरापुर, सहायपुर, दहगांव, दोही, प्रसादपुरवा, रोशनपुर, ढिकियापुर, मोहनपुर, कंचौसी बाजार, बिहारीपुर समेत 20 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को नये साल के पहली रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने रविवार सुबह से एचटी लाइन पर पेट्रोलिंग शुरू की। तब जाकर दोपहर बाद उनको आम के बाग से गुजरे एचटी लाइन के टूटे तार व तारों पर पेड़ की टूटी टहनी पड़ी दिखी। जिस पर बिजली कर्मचारियों ने टूटे तारों को जोड़ने का काम पूरा करते हुए रविवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान करीब 20 गांवों की बिजली करीब दस घंटे तक बाधित रही। इससे सुबह ग्रामीणों व किसानों को पानी के लिए परेशानी हुई। जेई सुभाष यादव ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से मेन लाइन का तार टूट गया था। जिसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed