फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

कोहरे में फर्राटा भरना खतरे से खाली नहीं

Sun, 02 Jan 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सड़क हादसों की संभावनाएं बढ़ गईं। एआरटीओ ने राहगीरों को हादसों से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि कोहरे में गाड़ी की रफ्तार कम रखें। वाहन की लाइट जलाकर चलें।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे इसे लेकर एआरटीओ अशोक कुमार ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के दौरान सड़कें गीली हो जाती हैं। दृश्यता कम होने की वजह से रास्ते का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बेहतर है कि जल्दबाजी किए बिना धीरे-धीरे और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं। कोहरे में ज्यादा रफ्तार मतलब दुर्घटना को न्यौता देना है। इसलिए वाहन की रफ्तार कम रखना बेहतर है। अपनी लाइन में चलना भी सुरक्षित रखता है। कोहरे में बार-बार लेन बदलना भी हादसे का कारण बन सकता है। कई बार देखा जाता है लोग जल्दबाजी में ओवर टेक करते हैं। इस पर खास ध्यान रखना होगा। ओवर टेक तभी करें जब सुरक्षित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड लाइट को लो बीम पर रखें
धुंध में हेडलाइट हाई बीम पर रखना आपके साथ-साथ सामने से आ रहे वाहन के लिए भी खतरनाक हो सकता है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हेड लाइट को लो बीम पर रखें। खासकर ऐसे रास्तों पर जहां डिवाइडर न हो।
सड़क पर न रोकें गाड़ी
धुंध के कारण सड़क पर कार को रोकना दुर्घटना का कारण बन सकता है। यदि कार को रोकना ही पड़े तो सड़क से बाहर या फिर एकदम किनारे ले जाकर रोकें। कार रोकने के बाद पार्किंग और लाइट का प्रयोग करें। सेफ्टी किट में से रिफ्लेक्टर ट्राईंगल निकालकर उसे कार के पीछे कुछ दूरी पर रखें। सेफ्टी किट साथ रखना भी अच्छा रहेगा। इसी वजह से पीछे या सामने से आ रहे वाहन का चालक आपको दूर से देख लेगा।
घने कोहरे में सड़क के किनारे पटरी के साथ चलें
सड़कों के किनारे बनी सीमेंट र्या इंटों की पटरी घने कोहरे में अच्छी गाइड साबित हो सकती हैं। जब सामने बिल्कुल न दिख रहा हो तो इस पटरी के साथ अपनी बाई तरफ वाहन चलाना चाहिए। बिना डिवाइडर वाली सड़कों पर यह तरीका काफी मददगार साबित हो सकता है। इससे संभावित हादसे को टाला जा सकता है।

फॉग लैंप का इस्तेमाल करें
कोहरे और धुंध में फॉग लैंप काफी मददगार साबित होते हैं। यह कार में आगे और पीछे होते हैं। अगर आपकी कार में यह फीचर नहीं है तो आप बाहर से भी फॉग लैंप लगवा सकते हैं। यह सामने वाले और पीछे चल रहे वाहन को आप की दिशा की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed