{"_id":"61cdf5cb8fa6122a4a71fef3","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6726381122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में बालिकाओं को लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में बालिकाओं को लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लैंगिक समानता को लेकर भाग्यनगर ब्लाक की शिक्षिकाओं व बालिकाओं की नारी शिक्षा चौपाल लगी। शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में महिला अभिभावकों को सम्मानित व बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में गुरुवार को आयोजित नारी शिक्षा चौपाल में एसआरजी अलका यादव ने कहा कि क्षमता में महिला व पुरुष दोनों बराबरी का दर्जा रखते हैं। मिशन शक्ति अभियान से बालिकाओं व महिलाओं में बहुत जागरूकता आई है।
थाना दिबियापुर की एसआई निशा ने कहा कि बालिकाएं आत्मबल के साथ आत्मरक्षा के हुनर जरूर सीखें। आत्मरक्षा के हुनर सीखने के बाद उसका अनवरत अभ्यास भी करती रहें। 1098 व 112 नंबर भी सदैव याद रखें। डॉ. निधि ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है। बालिकाएं अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार पढ़ाई करें।
विज्ञापन
लैंगिक समानता की राज्य संदर्भदाता अपर्णा पाल ने कहा कि नारी की शक्ति को विश्व मानता है, इसलिए कोई बाधा आए पर सदैव हौसला बनाकर रखें। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों ने विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व स्टालों को देखा और सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. दमयंती, कांस्टेबल लवली, एआरपी पूनम द्विवेदी, राधा यादव, सपना, अनीता, अनुपम, सुमन व सुमनलता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।