फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

औरैया व अजीतमल एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए तालाबों का रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है। जिले की तीनों तहसील के एसडीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में तालाबों के आंकड़े अलग-अलग पाए गए हैं। बिधूना की रिपोर्ट तो सही है, लेकिन औरैया व अजीतमल की रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली है। इस पर एडीएम ने इन दोनों तहसीलों के एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 3250 तालाब सरकारी आंकड़ों में दर्ज हैं। रिकार्ड और मौके पर तालाब की स्थिति क्या है, इस पर तीनों तहसीलों के एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी। इस रिपोर्ट में तहसीलवार तालाबों की संख्या, कितने तालाबों पर कब्जा और अतिक्रमण हैं, इस पर रिपोर्ट देनी थी।
विज्ञापन

तहसीलों से तीन माह पहले और अब भेजी गई रिपोर्ट में काफी अंतर मिला है। रिपोर्ट आने के बाद एडीएम कार्यालय से भी मिलान कराया गया, लेकिन फिर भी तालाबों की संख्या में गड़बड़ी मिली। हालांकि बिधूना एसडीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आंकड़े सही पाए गए हैं। जबकि औरैया व अजीतमल तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले तालाबों के आंकड़ों में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीएम रेखा एस चौहान ने औरैया और अजीतमल एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है। एडीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने तालाबों की स्थिति से जुड़ा रिकार्ड मांगा है। इन रिकार्डों को बनाने में औरैया व अजीतमल तहसील क्षेत्र में गड़बड़ी मिली है।

इन दोनों तहसीलों से तीन माह पहले जो रिपोर्ट तालाबों की आई थी, उसमें जो संख्या दी गई थी वह इस बार की रिपोर्ट में भिन्न है। इसी तरह पहले कई तालाबों पर कब्जा दिखाया गया था, जो इस बार की रिपोर्ट में नहीं है। इसी वजह से दोनों तहसीलों के एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed