फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

कानपुर, आगरा और झांसी जाने को भटके यात्री

Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। कानपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जिले से 35 रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों में सीट के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक व्यस्त रहने वाले औरैया रोडवेज डिपो में मंगलवार को बसों का आना जाना लगभग बंद रहा। दो बसें वर्कशाप में खड़ी दिखीं। डिपो के बाहर कई यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। कई घंटे सर्द मौसम में इंतजार के बाद भी बसों के न आने से कई लौट गए जबकि कई को बसों में जगह के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। औरैया डिपो में आगरा व ताज डिपो की ही बसों में ही कुछ यात्री को जगह मिली।
विज्ञापन

डिपो में मौजूद कुछ अधिकारी व कर्मचारी बसों के न होने से फुरसत में बैठे दिखे। मंगलवार को डिपो से 28 बसों का संचालन हुआ। वहीं, दूसरे दिन भी ऑटो-टेंपो व अन्य वाहनों से यात्रियों को सफर करना पड़ा। चालकों ने मनचाहा किराया भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए रोडवेज बिल्कुल भी सर्तक नहीं दिख रहा है। औरैया डिपो में अभी तक कोविड-19 हेल्प डेस्क भी नहीं लगाई गई है। न ही यहां पर किसी भी यात्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। जबकि दोनों दिन रोडवेज बसों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed