{"_id":"61cb623d06e444779c2fbd92","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp672275014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर, आगरा और झांसी जाने को भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर, आगरा और झांसी जाने को भटके यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जिले से 35 रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों में सीट के लिए मारामारी रही।
सुबह से शाम तक व्यस्त रहने वाले औरैया रोडवेज डिपो में मंगलवार को बसों का आना जाना लगभग बंद रहा। दो बसें वर्कशाप में खड़ी दिखीं। डिपो के बाहर कई यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। कई घंटे सर्द मौसम में इंतजार के बाद भी बसों के न आने से कई लौट गए जबकि कई को बसों में जगह के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। औरैया डिपो में आगरा व ताज डिपो की ही बसों में ही कुछ यात्री को जगह मिली।
डिपो में मौजूद कुछ अधिकारी व कर्मचारी बसों के न होने से फुरसत में बैठे दिखे। मंगलवार को डिपो से 28 बसों का संचालन हुआ। वहीं, दूसरे दिन भी ऑटो-टेंपो व अन्य वाहनों से यात्रियों को सफर करना पड़ा। चालकों ने मनचाहा किराया भी वसूला।
विज्ञापन
बसों में भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए रोडवेज बिल्कुल भी सर्तक नहीं दिख रहा है। औरैया डिपो में अभी तक कोविड-19 हेल्प डेस्क भी नहीं लगाई गई है। न ही यहां पर किसी भी यात्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। जबकि दोनों दिन रोडवेज बसों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।